बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- अस्थावां में 15 सौ लोगों ने राशन कार्ड बनाने को दिया आवेदन बीडीओ ने कहा-31 जुलाई आवेदन करने का मौका अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड में नए राशन कार्ड बनाने के लिए डेढ़ हजार लोगों ने आवेदन किया है। बीडीओ गीता कुमारी ने बताया कि प्रखंड में तीन हजार नये राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवेदन करने का 31 जुलाई तक मौका है। जिन पात्र परिवारों का अब तक राशन कार्ड नहीं बन सका है, वे निर्धारित समय में आवेदन जमा कर सकते हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए सेविकाओं, जीविका दीदीओं, आवास योजना के पर्यवेक्षक, कृषि विभाग, सांख्यिकी पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक, नगर पंचायत, मनरेगा समेतकई विभाग के कर्मी सक्रीय रूप से सहयोग कर रहे हैं। (अस्थावां से पप्पु कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...