बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- प्रशासन द्वारा चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान का किया विरोध फोटो : अस्थावां घेराव-अस्थावां नगर पंचायत का बुधवार को घेराव करते स्थानीय दुकानदार। अस्थावां, निज संवाददाता। एक सप्ताह पहले नगर पंचायत प्रशासन ने स्थानीय बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। 50 से अधिक फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया था। इसके विरोध में बुधवार को स्थानीय दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया। उनका आरोप है कि बिना नोटिस के यह कार्रवाई की गयी। वहीं नगर पंचायत का कहना है कि पहले सूचना दी गयी थी। दुकानदारों ने कहा कि पूरे बाजार में सामान रूप से अतिक्रमण हटाना चाहिए। यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित सिर्फ फुटपाथी दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ितों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, ताकि उन...