बिहारशरीफ, जून 5 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। स्वाभिमान, संघर्ष एवं सामाजिक चेतना के प्रतीक थे दिवंगत टीपी सिंह व सुधीर कुमार। टीपी सिंह समर्थक-विचारक मंच की ओर से शनिवार को अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। आयोजक समिति के सदस्य सोनु कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग, युवा, बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में जीवन, संघर्ष, सामाजिक योगदान व उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व व कृति से परिचित कराना है। समाज में एकता, जागरूकता व सामाजिक चेतना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- संपूर्ण क्रांति दिवस : लोकनायक जेपी को लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि यह कार्यक्रम किसी प्रकार के राजनीतिक उद्दे...