बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- मजदूरों के आधार कार्ड पर खाता खुलवाकर करते थे ठगी अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकरावां गांव के बगीचे में छापेमारी कर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व कई अन्य दस्तावेज बरामद किये गये हैं। पूछताछ में पता चला है कि मजदूरों के आधार कार्ड पर फर्जी खाते खोलकर ठगी की जाती थी। गिरफ्तार ठगों में नवादा जिले के चंडीनामा गांव निवासी गिरोह का मास्टरमाइंड यशपाल शर्मा, सकरावां गांव निवासी ईंट-भट्ठा संचालक कमलेश कुमार, राजा बिगहा निवासी आलोक राज तथा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी प्रदीप गुप्ता शामिल हैं। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि कमलेश कुमार अपने ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले गरीब मजदूरों और अनपढ़ लोगों को निशाना बनाता था। वह उनके आधार...