बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में मंगलवार को नगर पंचायत ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण को तोड़ दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 40 से अधिक अस्थायी दुकानों को हटा दिया गया है। इससे पहले माइकिंग कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी थी। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सड़क किनारे दुकान चलाने वाले लोगों के लिए वेंडिग जोन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष उत्तम कुमार आदि मौजूद थे। (अस्थावां से पप्पू कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...