बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- अस्थावां पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा शुरू नवादा, हरनौत गंगा मेमोरियल कॉलेज व केके पॉलिटेक्निक के 13 सौ विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की 2 से 12 तक ली गयी थी लिखित परीक्षा फोटो : अस्थावां पॉलिटेक्निक : अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी। अस्थावां, निज संवाददाता। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं की प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा (थ्योरी) 2 से 12 दिसंबर तक सम्पन्न हो गयी। इन परीक्षार्थियों की शनिवार से प्रायोगिक परीक्षा शुरू हो गयी। यह 18 दिसंबर तक होगी। प्राचार्य आनंद कृष्ण ने बताया कि अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में ...