बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- अस्थावां के 10 पैक्स हुए कंप्यूटरीकृत डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता और सुविधा 10 पैक्सों में कंप्यूटरीकरण पूरा होने से सभी रिकॉर्ड रहेंगे ऑनलाइन अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड की 10 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) का कंप्यूटरीकरण हो चुका है। इसके साथ ही पैक्स की कार्यप्रणाली पूरी तरह डिजिटल हो गयी है। कंप्यूटरीकरण से सदस्यों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी तथा सभी अभिलेख ऑनलाइन रहेंगे। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) नीरज कुमार ने बताया कि अंदी, डुमरावां, गिलानी, कैला, महम्मदपुर, मालती, मुर्गियाचक, नोआवां, सारे व कोनंद सहित कुल 10 पैक्सों में यह सेवा शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटरीकरण का मुख्य उद्देश्य पैक्स के सभी कार्यों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना, लेखा-जोखा एवं वित्तीय प्रबंधन में पा...