बिहारशरीफ, मार्च 8 -- अस्थावां, कल्याणबिगहा और इस्लामपुर अस्पतालों में अगले सप्ताह से अल्ट्रासाउंड जांच दूसरे चरण में अन्य अस्पतालों में भी मिलेंगी ये सुविधाएं सभी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञों की हुई तैनाती बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। अगले सप्ताह से अस्थावां, कल्याणबिगहा और इस्लामपुर अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेंटर काम करने लगेगा। इसके अलावा करायपरसुराय, थरथरी, कतरीसराय और नगरनौसा को छोड़कर अन्य अस्पतालों में भी यह सुविधा दूसरे चरण में शुरू की जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इन तीनों अस्पतालों में...