संभल, मार्च 26 -- गुन्नौर में सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट के लिए नए अस्थाई न्यायालय भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह भवन पुराने जर्जर भवन की जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तैयार किया गया है। इलाहाबाद से प्रशासनिक न्यायमूर्ति शुक्रवार को उपस्थित होकर विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद यहां नियमित न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा। अस्थाई भवन के बन जाने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। अब मामलों की सुनवाई सुचारू रूप से हो सकेगी और न्यायिक प्रक्रिया में होने वाली विलंबित परेशानियों में कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...