चंदौली, अप्रैल 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददामा। नई सट्टी सब्जी मंडी स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बैठक हुई। जिसमें स्थाई फल सब्जी मंडी निर्माण कराने की मांग की गई। आरोप लगाया कि इसके लिए कई बार हड़ताल किया गया, लेकिन आज तक मंडी नहीं बन सकी।अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने कहा कि 2012 से लेकर कई बार शासन -प्रशासन से ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बाद केवल आश्वासन मिलता रहा और मंडी निर्माण नहीं हो सका, जिससे व्यवसाई रोड के किनारे दुकान लगाने को लाचार है। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस अवसर पर मोहन प्रसाद सोनकर, महेंद्र प्रसाद सोनकर, राजकुमार सोनकर, त्रिलोकी सोनकर, मनोज जायसवाल, विष्णु...