वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। बीएचयू के कर्मचारियों के पेंशन मामलों की समीक्षा के लिए एक नई समिति का गठन किया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल 2025 के आदेश के आधार पर लिया गया है। समिति उन कर्मचारियों के मामलों की जांच करेगी, जिन्हें 31 दिसंबर 2003 से पहले दैनिक वेतन, संविदा या निश्चित वेतन पर नियुक्त किया गया था और बाद में नियमित किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष प्रो. पीएस त्रिपाठी होंगे। अन्य सदस्यों में प्रो. कल्याण घाडेई और डॉ. विवेक कुमार पाठक शामिल हैं। समिति सीसीएस पेंशन नियम 1972 के तहत पात्रता तय करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...