रिषिकेष, मई 16 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बाल रोग विभाग ने शनिवार को "एवरी ब्रीथ काउंट्स, कंट्रोल अस्थमा, प्रिवेंट अटैक्स" थीम पर अस्थमा जागरूकता सप्ताह मनाया। इस दौरान अस्थमा जांच शिविर, स्पाइरोमेट्री परीक्षण, जागरूकता सत्र, पोस्टर प्रतियोगिता एवं सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शनिवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में बाल रोग विभाग की ओपीडी में अस्थमा से संबंधित लक्षणों वाले बच्चों के निशुल्क जांच की गई। ओपीडी में आने वाले अभिभावकों को बच्चों में अस्थमा के शुरुआती लक्षणों की पहचान, धूल-धुएं से बचाव तथा नियमित उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त ऋषिकेश स्थित आरएचटीसी श्यामपुर में आयोजित स्क्रीनिंग कैम्प में 76 बच्चों की निःशुल्क जांच एवं स्पाइरोमेट्री परीक्षण किए गए। वहीं सीएचसी डोईवाला में...