अस्थमा समेत पांच प्रकार की बीमारियों से बचाएगी साइकिलिंग
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते 22 साल में पेट्रोल की कीमतों में करीब ढाई गुने तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। जैसे-जैसे पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, वैसे-वैसे लोग साइकिल छोड़कर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सवारी करने लगे। वाहनों की सवारी ने लोगों को न केवल शारीरिक कसरत से दूर कर दिया, बल्कि लोगों को तेजी से मोटापे का शिकार बना रही है। मोटापे से ग्रसित लोग न केवल बीपी, शुगर जैसी खतरनाक बीमारियां पाने लगे हैं, बल्कि साइकिलिंग से दूर हुए लोगों का दिल-फेफड़ा तक कमजोर हो गया। चिकित्सक भी मानते हैं कि महज 30 मिनट की साइकिलिंग लोगों को करीब आधा दर्जन बीमारियों से बचाएगी। यहां तक कि डॉक्टर पर्ची पर 30 मिनट की साइकिलिंग करने की सलाह लिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- साइकिल की सवारी : आरामदायक चाल, स्वास्थ्य भी मालामालसाइकिलिंग से होता है दिल व फेफड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.