रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल, थड़पखना के तत्वावधान में 22 मार्च की रात्रि 10 बजे से अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यूनियन क्लब के समीप आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और विभिन्न अखाड़ों को निमंत्रण भेज दिया गया है। मंडल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रदर्शन के दौरान अग्नि क्रीड़ा पूर्णतः वर्जित रहेगी। दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन रांची महावीर मंडल के अध्यक्ष सागर वर्मा और महानगर अध्यक्ष कुणाल आजमानी करेंगे। प्रतियोगिता में झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी और कई गणमान्य अतिथि सम्मिलित होंगे। दूसरे चरण में पुरस्कार वितरण के साथ स्थानीय थाना प्रभारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.