लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्रीय महावीर मंडल लोहरदगा के द्वारा अपर बाजार में बुधवार को केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ महावीर मंडल के संरक्षकों के द्वारा सामूहिक रूप से श्रीफल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी का ध्यान, श्री राम स्तुति, श्री हनुमान आरती, मां दुर्गा का स्मरण कर पुरोहित आशुतोष पाठक के द्वारा कराया गया। महासप्तमी से एकादशी तक आयोजित होने वाले अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता तथा बाजा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में अखाड़े की उपस्थिति हो इस विषय पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही महानवमी के अवसर पर निकले वाला शोभायात्रा थाना टोली से प्रारंभ होकर पारंपरिक रूट से मैना बगीचा मेला स्थल तक जाती है, इस दौरान सभी अखाड़े अपना खेल का प्रदर्शन करते हुए जाने की बात कही गई केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक...