नोएडा, अप्रैल 26 -- दनकौर, संवाददाता। डंपिंग ग्राउंड को लेकर अस्तौली गांव सहित आसपास के आठ गांवों के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने रविवार को प्राधिकरण को पत्र लिखकर इसे हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में डंपिंग ग्राउंड नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अस्तौली गांव में बनाए गए डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आठ गांवों के ग्रामीण 14 दिनों से धरने पर बैठे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा के सीईओ को पत्र भेजकर इसको आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। इस मौके पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्तौली गांव के नजदीक प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डंपिंग ग्राउंड से निकलने वाली दुर्गंध और प्रदूषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.