रामपुर, नवम्बर 15 -- छठ महापर्व के तीसरे दिन आज व्रती महिलाएं और पुरुष अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसको लेकर शनिवार से ही तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रती महिलाएं छठ पूजा के लिए फल, फूल, गन्ना, नारियल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था करने में जुटी रहीं। रविवार शाम को श्रद्धालु नदियों, तालाबों और जलाशयों के किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। छठ घाटों पर पूजा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: आज शाम 5:17 बजे दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें संध्या पूजा की विधि, मंत्र और पूरी सामग्री यह भी पढ़ें- Kishanganj News...