अस्तपताल में 55 साल की उम्र में महिला ने दिया बेटे को जन्म
बगहा, जुलाई 24 -- नरकटियागंज। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने 55 वर्षीय महिला का हाई-रिस्क ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया। लौरिया प्रखंड के बसवरिया गांव की असमीना खातून ने गुरुवार को एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। फिलवक्त जच्चा और नवजात स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अधिक उम्र के कारण यह गर्भावस्था हाई-रिस्क श्रेणी में थी। ऐसे में निगरानी जरूरी होती है। महिला का पहला बच्चा करीब 10 वर्ष पहले हुआ था। सिजेरियन में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, सर्जन डॉ. नीरज कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ. बालेश्वर, अस्पताल प्रबंधक विपिन राज, ओटी प्रबंधक विजय कुमार, राहुल राज पुरोहित समेत स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका रही। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार ने बताया कि पूरी टीम ने समन्वित तरीके से ऑपरेशन किया, जिसके कारण जच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.