पिथौरागढ़, फरवरी 27 -- अस्कोट। पिथौरागढ़ के अस्कोट क्षेत्र की प्रसिद्ध रामलीला के तबला वादक सुन्दर राम का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया वे लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास में अपनी अंतिम सांस ली। सुन्दर राम पिछले 50 वर्षो से रामलीला में तबला वादक की भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन पर रामलीला कमेटी व क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार हंसेश्वर घाट में किया गया। उनके बेटे मनोज कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार पाल, तालीम मास्टर उमेश पुजारी, खड़क सिंह भण्डारी, वीरजंग पाल, मनोज लुण्ठी, हरीश पाल, तेज सिंह बिष्ट ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...