हापुड़, फरवरी 12 -- हापुड़ के गांव असौड़ा में श्री संकटहारी महादेव मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने बताया कि गांव असौड़ा में लंबे समय से प्रतीक्षित मंदिर निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर में मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, भैरो बाबा समेत अन्य भगवानों की प्रतिमाओं को विधि-विधान से मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन, देवी-देवताओं की आराधना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। इस दौरान कंचन केहर, बबलू त्यागी, राकेश त्यागी, पप्पू त्यागी, मनोज त्यागी समे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.