उन्नाव, मार्च 20 -- असोहा। जोरावरगंज स्थित देसी शराब ठेका के पास गुरुवार रात कैंटीन संचालक गुड्डू रावत से विवाद के दौरान मारपीट हो गई। परिवार का आरोप है कि आरोपित रामसुमेर और उसके चार साथियों ने गुड्डू पर फायरिंग भी की, जबकि पुलिस का कहना है कि गोली नहीं चली। घटना के बाद घायल गुड्डू रावत को तत्काल असोहा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया और वहां से उन्हें हैलट रेफर किया गया। गुड्डू के भाई मदन रावत ने बताया कि रामसुमेर अपने चार साथियों के साथ चौपहिया वाहन दूर खड़ा करके आए और गुड्डू से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर को छूकर गोली चली और बाद में बट से वार भी किया गया। पुलिस ने रामसुमेर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि फायरिंग की बात ग...