असोला भाटी में वन्यजीवों के लिए 218 जल स्रोत बनाए : सिरसा
नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि असोला भाटी वन्यजीव अभ्यारण्य में गर्मियों के समय वन्यजीवों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए 218 स्थानों पर जल स्रोत (वाटर होल) बनाए गए हैं। दक्षिणी रिज क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए दस लाख से ज्यादा स्थानीय प्रजातियों के पौधों को लगाया गया है। सिरसा ने कहा कि असोला भाटी अभ्यारण्य दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण पारिस्थितिक धरोहरों में से एक है। यह अरावली के पारिस्थितिक तंत्र का अभिन्न हिस्सा है। सरकार का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं बल्कि वैज्ञानिक तरीके से भू-खंडों को वन पारिस्थितिक तंत्र में परिवर्तित करना है। ताकि वन्यजीवों को संरक्षण मिले, वायु गुणवत्ता में सुधार आए और दिल्ली के पर्यावरण में सुधार लाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.