वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगरीय विद्युत वितरण खंड-मछोदरी में बिजली चोरी के असेसमेंट में की गई हेराफेरी प्रकरण में लीपापोती शुरू हो गई है।

बैठक में हुआ घोटाले पर चर्चा सोमवार को कज्जाकपुरा बिजली कार्यालय में अभियंताओं, लेखाकार और लिपिक की गोपनीय बैठक हुई। बताते हैं कि घंटों चली बैठक में मामले को रफा दफा करने के रास्ते तलाशे गए। यहीं नहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि अपनी गर्दन बचाने के लिए अफसरों को जवाब भी गोलमोल भेजा। इसके पहले भी मछोदरी डिविजन के अधिशासी अभियंता कार्यालय से गलत रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है। वहीं, सूत्रों ने बताया कि सारनाथ, भेलूपुर और राजघाट डिविजन में भी बड़े पैमाने पर असेसमेंट में खेल किया गया। यहां भी अभियंताओं ने लेखाकार और असेसमेंट बाबू से सांठगांठ का लाखों का वारा न्यारा कर चुके हैं। सूत्रों ने बत...