लखनऊ, जून 3 -- दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत की घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सपा मुखिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद इस तरह की घटनाएं शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली की पोल खोलती हैं। सपा अध्यक्ष ने प्रदेश में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों और फायर ब्रिगेड स्टेशनों का व्यापक फायर ऑडिट कराने की मांग की है।असें...