नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन से आगे बढ़कर माइक्रोचिप, डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप के क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रदेश की 2017 के बाद की प्रगति का उल्लेख करते हुए इसे 'असेंबली से एआई' तक की यात्रा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विजन को डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में नीति, निवेश और उत्पादन से जोड़ा है। उनके मुताबिक, प्रदेश अब भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए आधार तैयार कर रहा है।मोबाइल से माइक्रोचिप तक योगी ने बताया कि साढ़े नौ वर्षों के भीतर देश में बनने वाले करीब 60 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्...