हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सुचेतना स्थित असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सामूहिक प्रार्थना और स्तुति-आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद बच्चों व युवाओं ने मनमोहक क्रिसमस कैरल और प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति कर मानवता व प्रेम का संदेश दिया। मुरादाबाद से आए मुख्य वक्ता पास्टर रवि सिंह और पास्टर राजीव सक्सेना ने प्रभु यीशु पर विचार रखे। विश्व शांति और देश की समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटकर खुशियां बिखेरीं। कार्यक्रम में आशुतोष जोसेफ, संजय पॉल, हैप्पी विलियम, विक्की लाल, संजय सिंह, क्रिस्टीना, अनुग्रह जोसेफ, अमिता विलियम व शिखा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.