बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बीहट। लर्निग लिंक्स फांउडेशन तथा प्रिंस पाइप के सीएसआर फंड से उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी के बच्चों के बीच डोम्स स्टेशनरी किट (शैक्षणिक किट) का वितरण शनिवार को किया गया। एचएम अनिल कुमार राय ने बताया कि कक्षा एक से लेकर पांच के बच्चों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। बच्चों को विद्यालय से नियमित रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित करने तथा उनके शैक्षिक स्तर को उंचा उठाने के उठाने से बच्चों में शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। एचएम ने इस पहल की सराहना करते हुए लर्निग लिंक्स फांउडेशन तथा प्रिंस पाइप के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार पासवान, राजेश कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...