नवादा, मार्च 27 -- कौआकोल, एक संवाददाता कोल्हुआर बड़राजी पथ पर रामपुर बलुआ के पास बघेली नदी पर बना पुल का पूरी तरह से असुरक्षित है। पुल पर रेलिंग नहीं रहने के कारण कभी भी किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं जा सकता है। यह पुल लगभग 1980 के दशक का बना हुआ है। देखरेख के अभाव में पूरी तरह से जर्जर हालत में आ गया है। इस पुल से प्रतिदिन बड़राजी-कोल्हुआर के अलावा अन्य जगहों के लिए दर्जनों यात्री एवं मालवाहक वाहनों का परिचालन होता है। जर्जर हालत में पहुंच चुके पुल पर से माल वाहक वाहनों तथा यात्रियों से भरी वाहनों का आने-जाने का काम करना खतरे को मोल लेने से कम नहीं है। बावजूद प्रतिदिन इस पुल पर से होकर दर्जनों वाहन रोज गुजर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण काल के बाद से आज तक कभी इस पुल का मरम्मत नहीं किया जा सका है। जब कभी भी इस पथ की रिपेयरिंग होत...