प्रयागराज, जनवरी 19 -- शांतिपुरम में रह रहीं असिस्टेंट बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के तुलीपुर गांव की सुनीता देवी होलागढ़ नेवादा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट मैनेजर हैं। वह परिवार सहित शांतिपुरम सेक्टर डी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घर में ताला बंदकर ड्यूटी पर चली गईं थीं। रात घर आईं तो चोरी की जानकारी हुई। आलमारी में रखे 20 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...