असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में और बढ़ सकते हैं 461 पद
प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज। प्रदेश के 217 राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर चल रही भर्ती में और 461 पद बढ़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चार सितंबर 2025 को 1253 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को कराई जा चुकी है। इस बीच उच्च शिक्षा निदेशालय ने 23 विषयों के और 461 रिक्त पदों (अनारक्षित 214, ओबीसी 104, एससी 84, एसटी 18 और ईडब्ल्यूएस 41) की सूचना शासन को भेज दी है। यदि लोक सेवा आयोग को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले शासन से इन 461 रिक्त पदों की सूचना मिल जाती है तो वह वर्तमान भर्ती में जोड़ दिए जाएंगे। तब कुल 1,714 पदों पर चयन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। जानकारों की मानें तो चुनावी साल के मद्देनजर पद जुड़ने की संभावना अधिक है। इससे पहले 2020 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.