प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती मामले में यथास्थिति बनाए रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सोमवार से शुरू हुए साक्षात्कार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उपसचिव और पीआरओ डॉ. संजय सिंह के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय में लंबित एसएलपी में सोमवार को पारित आदेश जो कि मंगलवार को आयोग को संसूचित हुआ है, के अनुपालन में असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या-51) के तहत 22 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रस्तावित साक्षात्कार कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता हैं। साक्षात्कार की पुनर्निर्धारित तिथियों एवं अन्य आवश्यक निर्देशों की सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने सहा...