असिस्टेंट प्रोफेसर के 44 विषयों के पाठ्यक्रम जारी
प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 44 विषयों का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों से मिली रिक्त पदों की सूचना तीन जुलाई को चयन आयोग को भेजी थी। अब इन पदों पर विज्ञापन जारी करने से पहले चयन आयोग ने पाठ्यक्रम जारी किया है ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी शुरू कर सकें।आयोग ने वैसे तो 44 विषयों का पाठ्यक्रम अपलोड किया है लेकिन भर्ती 43 विषयों में ही होगी। पशुधन एवं दुग्ध विकास और कुक्कुट पालन विषयों का पाठ्यक्रम अलग-अलग जारी किया गया है। हालांकि कुक्कुट पालन के पद अलग से विज्ञापित नहीं होंगे। इसकी भर्ती पशुधन एवं दुग्ध विकास के तहत ही होगी। अधियाचन समिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.