प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में 28 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 31 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के पांच विषयों (रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास व सैन्य विज्ञान रक्षा अध्ययन) का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण कुछ श्रेणियों में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उपलब्ध हो सके हैं। रसायन विज्ञान में 87 रिक्तियों के सापेक्ष पंजीकृत 5403 अभ्यर्थियों में से 2487 उपस्थित हुए जिनमें से 1369 मुख्य परीक्षा के लिए सफल हैं। अर्थशास्त्र के 61 पदों पर पंजीकृत 3780 अभ्यर्थियों में से 2198 उपस्थित रहे और उनमें से 1119 सफल हैं। भूगोल के 46 पदों पर पंजीकृत 7741 अभ्यर्थियों में से 4316 उपस्थित हुए और 1130 सफल हैं। इति...