प्रयागराज, अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 31 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के 28 विषयों में से आठ (वाणिज्य, चित्रकला, हिन्दी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जन्तु विज्ञान व कम्प्यूटर साइंस) के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार वाणिज्य के 157 पदों के लिए पंजीकृत 8423 अभ्यर्थियों में से 4154 उपस्थित रहे। इनमें से 945 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। चित्रकला के आठ पदों में पंजीकृत 1582 अभ्यर्थियों में से 877 उपस्थित रहे और 213 सफल हैं। हिन्दी के 87 पदों में पंजीकृत अभ्यर्थियों 16098 अभ्यर्थियों में से 10801 उपस्थित थे और 1983 सफल हैं। गणित के 79 पदों के लिए पंजीकृत 3916 अभ्यर्थियों में से 1729 उपस्थित रहे और 474 पा...