असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती से हटाए बीएड के पद
प्रयागराज, अगस्त 25 -- उच्च शिक्षा निदेशालय ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती से बीएड के पद हटा दिए हैं। बीएड की अर्हता को लेकर पिछले चार सालों से चले आ रहे विवाद और हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने के कारण नई भर्ती से बीएड के रिक्त 176 पदों को हटा लिया गया है। पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को 2107 पदों का अधियाचन भेजा था। चयन आयोग ने कुछ विषयों के सहवर्ती विषयों को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। दोबारा अधियाचन भेजते समय निदेशालय ने बीएड के पद हटा लिए हैं ताकि भर्ती में किसी प्रकार की अड़चन न हो। यह भी पढ़ें- UPESSC : यूपी की नई 17740 टीजीटी भर्ती में TET को लेकर फंसा पेच, क्यों हो रहा विवाद अब कुल 42 विषयों में चयन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.