भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार में आगामी होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए लोकभवन नई प्रस्तावित नियमावली लेकर आई है। नियमावली पर लोकभवन से सभी विवि के कुलपति से सुझाव मांगे गए हैं। यदि सुझाव नहीं जाते हैं तो प्रस्तावित नियम को ही अंतिम नियम मानकर लागू किया जाएगा। प्रस्तावित नियम के सार्वजनिक होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। टीएमबीयू के अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने कहा कि नियमावली में डोमिसाइल का प्रावधान नहीं किया गया है, जो बिहारी अभ्यर्थियों के लिए अन्याय होगा। उन्होंने डोमिसाइल प्रावधान करने की मांग की है।डॉ. आजाद ने कहा कि नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य की गई है जो स्पष्ट तौर पर यूजीसी रेगुलेशन 2018 का उल्लंघन है। उन्होंने शोध पत्र तथा अनुभव पर अंक प्रदान किए जाने की जरूरत बत...