रामपुर, मार्च 22 -- गुरुवार को हादसे में बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफेसर और पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने कार के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी मूलचंद के अनुसार उसका भाई लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी पूनम के साथ गुरुवार को बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक राणा शुगर मिल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने छोटे भाई मूलचंद की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...