भदोही, मार्च 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी नेहा सिंह यूपीपीएससी में 40वां रैंक हासिल करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर बनी हैं। नेहा सिंह दिल्ली में रहकर यूपीपीएससी की तैयारी करतीं थी। कठिन परिश्रम का परिणाम रहा कि वह असिस्टेंट कमिश्नर बनकर गांव, ब्लॉक और जिला का नाम रोशन की हैं। नेहा सिंह की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है। कमिश्नर बनीं नेहा सिंह के पिता कौशल कुमार सिंह ट्रांसपोर्ट सर्विस करते हैं। दिल्ली में रहकर कड़ी मेंहनत से पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की हैं। नेहा सिंह के भाई ऋषभ ने बताया कि वह भी नीट की तैयारी कर रहे हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में होने के बावजूद कठिन परिश्रम का परिणाम रहा कि 40वां रैंप प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर बनीं। 31 मार्च मंगलवार को जिले में आगमन होने के बाद भव्य स्वागत किया ...