गाजीपुर, दिसम्बर 25 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के असांव गांव में मंगलवार देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे एक गाय की मौत हो गई और एक भैंस 90 प्रतिशत जल गई। साथ ही झोपड़ी में रखे रिहायशी सामान भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और पशु मित्रों को सूचित किया। घटना के समय घर वाले रोज की तरह धुआं करके अपने घरों में चले गए थे। जिसके कारण आग की सूचना देर से मिली। विमलदेव सिंह पुत्र बसगीत कुशवाहा ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे पशु मित्र डॉ. शशिभूषण, संजय सिंह और लेखपाल अजीत पांडे ने स्थिति का निरीक्षण किया और घायल भैंस का इलाज शुरू किया। नगसर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.