गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के ढेबवा मध्य विद्यालय के पास बढ़ती असामाजिक गतिविधियों से परेशान स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ढेबवा मध्य विद्यालय के समीप आए दिन लगने वाले अड्डों और असामाजिक गतिविधियों से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के पास कुछ असामाजिक तत्व नियमित रूप से जमावड़ा लगाते हैं, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही विद्यालय परिसर और उसके आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जहां नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियां आम हो गई हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय के आसपास नियमित पुलिस गश्ती, असामाजिक तत्वों ...