मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चैत्र नवरात्र, रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने के लिए थाना में आवेदन देना अनिवार्य है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। गलत करनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शंकर साह, मुकेश कुमार राम, सुकुल ठाकुर, नेयाज अहमद, सुनील गुप्ता, सरपंच रंजीत सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.