सिमडेगा, मार्च 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह ने अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरहुल, ईद और रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपुर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर बीडीओ सह सीओ अनूप कच्छप ने कहा कि रामनवमी,सरहुल व ईद पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि रमनवमी के मौके पर गश्ती दल की तैनाती की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों को अफवाहों से ...