रामपुर, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम असामाजिक तत्वों ने होलिका में आग लगा दी, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों खासकर युवाओं की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। जनपद में चंद्र ग्रहण के चलते काफी जगह सोमवार की शाम में पूजन के बाद होलिका दहन हो गया था तो कई जगह रात में और मंगलवार की तड़के होलिका दहन हुआ। वहीं, क्षेत्र के तमाम गांवों में होलिका दहन चंद्र ग्रहण के चलते सुबह में सूतक लगे होने के कारण मंगलवार की शाम में तो कहीं मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह में होलिका दहन प्रस्तावित है। भोट थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव स्थित पुराने पंचायत घर में रखी होलिका का दहन मंगलवार की शाम ग्रहण के बाद होना था लेकिन, उससे पहले ही शाम करीब 6.30 बजे अज्ञात व्यक्ति...