जहानाबाद, मई 21 -- शहर का प्रमुख अस्पताल मोड़ के पास हुई घटना, खुली पुलिस की चौकसी व गश्ती की पोल जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के अस्पताल मोड़ के समीप स्थित पौराणिक लाल मंदिर में चोरी हो गई। बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने उक्त मंदिर के अलग-अलग स्थानों से चांदी के शेषनाग, आभूषण और टंगे घंटे - घंटियां ले भागा। चोरी गए सामानों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी का कहना है कि अन्य दिनों की तरह रात करीब आठ बजे के बाद मंदिर को बंद कर वे चले गए थे। सुबह जब वह मंदिर में आए तो देखा कि शंकर भगवान के से चांदी के शेषनाग, हनुमान जी के चांदी की आंख, दुर्गा मंदिर के बाहर एवं एक अन्य मंदिर के बाहर लगे घंटे - घंटियां गायब है। चोर उसे ले भागा था।

पुलिस की कार्रवाई प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि सूखा नशा करने वाले असाम...