दुमका, मार्च 5 -- गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के ओड़मो पंचायत स्थित कोचाटोला में बुधवार दिन को असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना सामने आयी है। आगलगी में नीरज मुर्मू के खलिहान में रखे लगभग 4 क्विंटल सरसों और खेत में भी काट के रखे सरसों जलकर राख हो गए। घटना के संबंध में ग्रामीण बाबूधन मुर्मू ने बताया कि बुधवार सुबह को नीरज मुर्मू के खलिहान में किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने खलिहान के बगल पोखरा से बाल्टी, ड्रम, टीना, से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास कियागया । हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक खलिहान में रखा सरसों पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार नीरज मुर्मू ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...