पीलीभीत, मार्च 5 -- पूरनपुर। नगर के श्रीराम लीला मैदान के पास डोरी लाल गुप्ता का पान का खोखा रखा हुआ है। बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने उनके पान के खोके में आग लगा दी। खोखा के बाहर पड़ी बेंच भी क्षतिग्रस्त कर दी। होलिका में आखत डालने जा रहे लोगों ने जब खोखा के अंदर से धुआं उठता देखा तो खोखा के मालिक डोरी लाल को सूचना दी। जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से खोखे में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। डोरीलाल ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.