भभुआ, मई 15 -- प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने की मामले की जांच गाली-ग्लौज देने, विद्यालय को नशेड़ियों का अड्डा बनाने का लगाया आरोपी (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। असामाजिक तत्वों द्वारा गाली-ग्लौज करने, जान से मारने की धमकी देने, विद्यालय की पाइप तोड़ देने, बाद में उसे उठा ले जाने, विद्यालय परिसर को नशेड़ियों का अड्डा बनाने से नाराज अकोढ़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने पढ़ाने से इंकार कर दिया। इस आशय का आवेदन शुक्रवार को प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी द्वारा बीआरसी में दिया गया। उनका कहना था कि उन्हें बीआरसी में ही योगदान कराया जाए। अकोढ़ी विद्यालय में पढ़ाने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। शिक्षकों ने गांव के दो लोगों पर दौड़ाकर पीटने तक का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- असामाजिक तत्वों ने दी धमकी, शिक्षकों ने पढ़ा...