छपरा, जनवरी 30 -- आरपीएफ की सतर्कता से 26.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार सोनपुर । सोनपुर-परमानंदपुर रेलखंड पर असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दहशत फैला दी। इस दौरान अलार्म चेन पुलिंग कर व ट्रेन रोककर शराब तस्करी की कोशिश की गई। हालांकि आरपीएफ जवानों की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई और मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसे लेकर शुक्रवार को रेल थाना सोनपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मंडल सुरक्षा आयुक्त, सोनपुर के निर्देश पर ड्यूटी एस्कॉर्ट कार्यक्रम के तहत उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह व प्रधान आरक्षी रंजीत कुमार राय ट्रेन संख्या 11124 को सोनपुर से छपरा तक एस्कॉर्ट कर रहे थे। ट्रेन सोनपुर से रात 11:04 बजे रवाना होकर 30 जनवरी को 12:11 बजे छपरा पहुंची। इसके बाद दोनों जवान ट्रेन संख्या 11033 को एस्कॉर्ट करते हुए सोनप...