मधुबनी, मई 30 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र खजौली पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ठाहर गांव में शुक्रवार देर रात एक चाय-नाश्ते की दुकान में आग लगने से करीब 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

घटना का विवरण पीड़ित दुकानदार ने असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का आरोप लगाते हुए खजौली थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ठाहर गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह की मुख्य सड़क किनारे चाय- नाश्ते की दुकान एवं एस्बेस्टस का बना घर था। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 12:45 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी।

पुलिस और स्थानीय प्रतिक्रिया आग की लपटें उठती देख उसी समय सड़क से गुजर रही डायल-112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इधर, ग्राम...