मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित मजार बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी है। इसकी तुरंत धर्मशाला संचालक पंडित ने मरम्मत कर दी है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग के राधाकुंड मार्ग पर राजा की कोठी के सामने सड़क किनारे मजार बनी हुई है। पास में एक धर्मशाला है। कुछ दिनों से हिन्दूवादी नेताओं द्वारा मजार का विरोध कर प्रशासन से उसे हटाने को कहा था। इसके बाद थाना पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए यहां शिफ्टवार दो-दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। इसके बावजूद बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी होते ही धर्मशाला संचालक विष्णु पंडित ने स्वयं ही अपने हाथों से सीमेंट आदि से मजार की मरम्मत कर दी है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस धर्मशाला पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मजार तोड़ने वालों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.